International woman’s day celebration | अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2024

दोस्तो 8 March को पूरी दुनिया International women’s day के रूप मे मनाती है आइये जानते है इसके पीछे की पूरी कहानी की क्यू मनाई जाती है ये Day और कितना सुरशित है दुनिया की महिलाए ।International women’s day  अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष,8 March को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

International women’s day की शुरुआत कैसे हुई 

इसकी शुरुआत, America के New York City  में 23 February 1909 में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। सन 1910 में Socialist International के कोपेनहेगन सम्मेलन में इसे अन्तर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया। उस समय इसका प्रमुख उदेश्य था महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिलवाना  ,क्योंकि उस समय अधिकतर देशों में महिला को वोट देने का अधिकार नहीं था।

1917  में रूस की महिलाओं ने, महिला दिवस पर रोटी और कपड़े के लिये हड़ताल पर जाने का फैसला किया। यह हड़ताल भी ऐतिहासिक थी। तत्कालीन सरकार ज़ार ने सत्ता छोड़ी, अन्तरिम सरकार ने महिलाओं को वोट देने के अधिकार दिया। उस समय रूस में जुलियन कैलेंडर चलता था और बाकी दुनिया में ग्रेगेरियन कैलेंडर। इन दोनों की तारीखों में कुछ अन्तर है। जुलियन कैलेंडर के मुताबिक 1917  की फरवरी का आखिरी इतवार 23  फ़रवरी को था जब की ग्रेगेरियन कैलैंडर के अनुसार उस दिन 8 मार्च थी। इस समय पूरी दुनिया में (यहां तक रूस में भी) ग्रेगेरियन कैलैंडर चलता है। इसी लिये 8 March को International women’s day  के रूप में मनाया जाने लगा। 1917 में सोवियत संघ ने इस दिन यानि 8 March को एक National Holiday घोषित किया, और यह आसपास के अन्य देशों में फैल गया। इसे अब कई पूर्वी देशों में भी मनाया जाता है।

कुछ क्षेत्रों में, संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार विषयवस्तु के साथ महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए International women’s day  को बड़े जोर-शोर से मनाया जाता हैं। कुछ लोग बैंगनी रंग के रिबन पहनकर इस दिन का जश्न मनाते हैं।

कितना सुरक्षित है धरती की महिलाये 

World बैंक के आंकड़े बताते है की  पूरी दुनिया मे तकरीबन 7,632,819,325 ( सात अरब से भी ज्यादा ) लोग रहते है जिसमे 49.55 % महिलाए है और धरती के 81 देश ऐसे है जहां महिला की जनसंख्या अधिक है और 36 देश को पुरुष प्रधान देश बताया गया है । प्रत्येक 107 पुरुष पर 100 महिला का अनुपात का अनुमान है ।

अब आइए जानते है धरती पे 10 ऐसे देश का नाम जहां महिला सुरक्षित है –

The world’s 10 safest countries For Woman 

  1. Finland
  2. UAE 
  3. Iceland 
  4. Oman 
  5. Hong Kong 
  6. Singapore
  7. Norway 
  8. Switzerland 
  9. Rwanda
  10. Qatar 

अब जानिए कुछ ऐसे भी देश जहां महिला बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है –

Most Dangerous Countries for woman 

  1. India
  2. Afghanistan
  3. Syria
  4. Somalia
  5. Saudi Arabia
  6. Pakistan
  7. Democratic Republic Of Congo
  8. Yemen
  9. Nigeria
  10. USA

Note : ये जानकारी according to the World Economic Forum (WEF). के अनुसार बताई गई है 

इन आकड़ों से आप इतना समझ गए होंगे की धरती के इंसान की के उत्पत्ति करने वाली कितनी असुरक्षित है । आइये इस Woman’s Day हम सब  ये शपथ ले की महिला की सुरक्षा ही हमारी सुरक्षा है । –    इस Woman’s Day कुछ पंक्तियाँ उन महिलाओ के नाम जो अशुरक्षित है और उन महिलाओ के नाम जो हर कुरुतियों का सामना कर के दुनिया मे अपनी अलग पहचान बनाई ।

ज़िन्दगी का सार है तू ज़िन्दगी का आधार है तू ,हर पल हर पग मिलती बयार है तू,संस्कार हो या सादगी ममता हो या मीत,अपने दामन में सबको संजोयी है तू,समाज की सच्ची शिल्पकार है तू,दुर्गा है तू काली है तू खुदा की अनोखी बनावट है तू,चाहे कैसा हो रूप हर रूप में खुद को संभाली है तू,कभी माँ बनकर ममता के आंचल में रखा ,कभी मीत बनकर जीवन को संवारा,कभी साथ चल कर जीना सिखाया,कुदरत की खूबसूरत बनावट है तू,ज़िन्दगी देने वाली जीवनदायनी है तू,नारी है तू महिला है तू बेटी है तू संगनी है तूतभी तो कहते हैज़िन्दगी का सार है तू ज़िन्दगी का आधार है तू ,हर पल हर पग मिलती बयार है तू,

 

International women’s day पे लिखी ये Article कैसा लगा आपको हमे अपना विचार Comment या ईमेल knoweldgepanel123@gmail.com जरिये हमे जरूर बताए . 

इसे भी पढ़ें ।

Knowledge Panel

मेरा नाम अंगेश उपाध्याय है मैं Knowledge Panel का Author और एक Professional Blogger हूँ, इस ब्लॉगिंग वेबसाइट मे आप ब्लॉगिंग ,नई तकनीक, ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके और अन्य कई तरह की जानकारी हिन्दी मे प्राप्त कर सकते है । हमारा मकसद आपको बेहतर जानकारी देना है इसलिए यहाँ आपको वो जानकारी मिलेगी जिसे जानना जरूरी हो ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x